दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

मन्दिर में ना करने योग्य बातें

संकलन:

श्रीमती सुशीला पाटनी
आर. के. हाऊस, मदनगंज- किशनगढ

  1. मन्दिर में जहाँ तक बने भगवान की ओर पीठ नहीं करना।
  2. मन्दिर मे किसी की निन्दा नहीं करना।
  3. मन्दिर में आपसी चर्चा नहीं करना।
  4. मन्दिर में शरारत नहीं करना।
  5. मन्दिर में कषाय नहीं करना।
  6. मन्दिर के शुद्ध वस्त्रों को अशुद्ध नहीं करना।
  7. मन्दिर के समय भगवान की अविनय नहीं करना।
  8. मन्दिर में दान देने में संकोच नहीं करना।
  9. मन्दिर में बिजली आदि का प्रयोग नहीं करना।
  10. मन्दिर में हँसी मजाक नहीं करना।
  11. मन्दिर में जूठा मुँह लेकर नहीं जाना।
  12. मन्दिर में हाथ-पैर धो कर जाना।
  13. मन्दिर की छत और शिखरों पर चप्पल-जूते आदि नहीं ले जाना।
  14. मन्दिर में चमडे आदि की वस्तु नहीं ले जाना।
  15. मन्दिर में भगवान की बराबरी से नहीं बैठना।
  16. मन्दिर में खेलना या दौडना नहीं।
  17. मन्दिर में किसी को व्यवधान नहीं पहुँचाना।
  18. मन्दिर में देव-दर्शन के समय यथासम्भव वेदी से नहीं टिकना।
  19. भगवान के ऊपर यदि शिखर न हो तो वहाँ से नहीं निकलना।
  20. भगवान को अशुद्ध वस्त्र में नहीं छूना।
  21. मन्दिर में भडकीले वस्त्र पहनकर नहीं आना।
  22. मन्दिर में अव्यवस्था नहीं फैलाना।
  23. शास्त्रों के पन्ने अच्छे से पलटना।
  24. गन्धोदक में दोबारा हाथ नहीं डालना।
  25. मन्दिर में शास्त्र आदि रखने की चौरंग (पाटा, बाजोटा) को नहीं लांघना।
  26. मन्दिर में हिंसक श्रृंगार नहीं लाना।
  27. मन्दिर में जोखिम की वस्तुएँ नहीं लाना।
  28. मन्दिर में किसी को नहीं चिढाना।

प्रवचन वीडियो