दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

महावीर नाम को जप ले भैया

आरती संग्रह

श्रीमती सुशीला पाटनी

आर. के. हाऊस, मदनगंज- किशनगढ

महावीर नाम को जप ले भैया

उषा की लाली देख

तिमिर काँप उठा

सूरज की किरण देख के
वह भाग गया
प्रातः उठ कर जिसने
चित्र महावीर का देखा

उसे नयी रोशनी, नया प्रकाश मिला

महावीर नाम को जप ले भैया
तेरी पार हो गयी नैया

तेरी पार हो गयी नैया

वे दया के सागर कृपा सिन्धु
तेरी पार करेंगे नैया

तेरी पार हो गयी नैया

जिस-जिस ने प्रभु को ध्याया
मन वांछित फल पाया

संकट पीडा में नाम प्रभु का

देता बडा सहारा॥ महावीर॥

चन्दनवाला को बन्धन से
किसने आन छुडाया
किसने आकर बोलो उसका
सोया भाग जगाया
प्रभु हुई कृपा चन्दनवाला ने

प्रभुजी को पडगाया॥महावीर॥

सेठ सुदर्शन को सूली से
किसने आन बचाया
अंजन चोर निरंजन बन गया
कैसी तेरी माया
अरे वीर नाम को जपते चालो,

वे ही पार लगैया॥महावीर॥

चाहे कैसा भी संकट या
कैसा ही दुःख होवे
बिगडे न कुछ भक्त हृदय का
बाल ना बाका होवे
बडी शक्ति है प्रभु नाम में तेरे

सारे जग के रखवैया॥महावीर॥

प्रवचन वीडियो