दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

भारत के सबसे ऊँचे ६५ फीट के कीर्ति स्तम्भ का लोकार्पण

आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के ‘५०वें दीक्षा संयम स्वर्ण महोत्सव’ के उपलक्ष्य में समस्त पाटनी परिवार (आरके मार्बल्स) द्वारा फव्वारा सर्किल स्थित बड़े धड़े की नसियां, जिला अजमेर, राजस्थान में ६५ फीट ऊँचे कीर्ति स्तम्भ का निर्माण कराया गया है।

 

इस कीर्तिस्तम्भ का लोकार्पण

  • मुनिश्री सुधासागरजी महाराज
  • मुनिश्री महासागरजी महाराज
  • मुनिश्री निष्कम्पसागरजी महाराज
  • क्षुल्लकश्री गंभीरसागरजी महाराज
  • क्षुल्लकश्री धैर्यसागरजी महाराज

के पावन सानिध्य में, श्री कंवरीलालजी पाटनी, श्री अशोकजी पाटनी, श्री सुरेशजी पाटनी, श्री विमलजी पाटनी एवं समस्त पाटनी परिवार और अन्य गणमान्य श्रावकों द्वारा ३० जून २०१८, शनिवार को किया जाएगा।

कीर्ति स्तम्भ की विशेषता

  • यह कीर्ति स्तम्भ आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज की दीक्षा भूमि पर स्थित है।
  • इस कीर्ति स्तम्भ पर आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के जन्म से लेकर बाल्यकाल, किशोरावस्था, दीक्षा एवं संयम जीवन के अनेक जीवन वृतांत पत्थर में उत्कीर्ण किए गए हैं।
  • इस कीर्ति स्तम्भ पर आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज द्वारा शिष्यों को दी गई दीक्षा के दृश्यों को भी पत्थर में तराशा गया है।
  • इस कीर्ति स्तम्भ पर आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का पूर्ण जीवन परिचय भी तराशकर लिखा गया है।
  • यह कीर्ति स्तम्भ मुनिश्री सुधासागरजी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से बनाया गया है।
  • इस कीर्ति स्तम्भ पर अद्वितीय नक्काशी और शिल्पकला का सृजन किया गया है।
  • यह कीर्ति स्तम्भ भारत का सबसे ऊँचा कीर्ति स्तम्भ है।
  • इस कीर्तिस्तम्भ की नींव (फ़ाइल फाउंडेशन) जमीन के नीचे ४५ फीट तक है।
  • यह कीर्ति स्तम्भ बयाना भरतपुर के बंसी पहाड़पुर के पत्थर (पिंक स्टोन) से बनाया गया है।
  • इस कीर्तिस्तम्भ के निर्माण में एक वर्ष का समय लगा।

आप सभी श्रावक इस कीर्ति स्तम्भ के लोकार्पण के कार्यक्रम में सहभागी होकर पुण्यार्जन करें

हम समस्त पाटनी परिवार के इस पुण्य कार्य की अनुमोदना करते हैं एवं समस्त पाटनी परिवार को जैन समाज की ओर से शुभकामनाएं और बधाई।

प्रवचन वीडियो