आचार्यश्री समयसागर जी महाराज इस समय डोंगरगढ़ में हैंयोगसागर जी महाराज इस समय चंद्रगिरि तीर्थक्षेत्र डोंगरगढ़ में हैं Youtube - आचार्यश्री विद्यासागरजी के प्रवचन देखिए Youtube पर आचार्यश्री के वॉलपेपर Android पर आर्यिका पूर्णमति माताजी डूंगरपुर  में हैं।दिगंबर जैन टेम्पल/धर्मशाला Android पर Apple Store - शाकाहारी रेस्टोरेंट आईफोन/आईपैड पर Apple Store - जैन टेम्पल आईफोन/आईपैड पर Apple Store - आचार्यश्री विद्यासागरजी के वॉलपेपर फ्री डाउनलोड करें देश और विदेश के शाकाहारी जैन रेस्तराँ एवं होटल की जानकारी के लिए www.bevegetarian.in विजिट करें

आचार्यश्री के चरणों में पहुंचे मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश का विकास अगर वे अच्छा कर पा रहे हैं, तो उसमें आचार्यश्री की ही कृपा है। प्रदेश को और समृद्ध एवं खुशहाल बनाने के लिए उनके आशीर्वाद की पुन: जरूरत है। मुख्यमंत्री खजुराहो में जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर प्रांगण में धर्मसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर के दर्शन साक्षात रूप से कभी-कभी कर पाता हूं, लेकिन उनके बताए रास्ते पर चलने का सदैव प्रयास करता हूं। उन्होंने कहा कि आचार्यश्री का जीवन दर्शन लोगों की भलाई और कल्याण के लिए अमूल्य है। श्री चौहान ने कहा कि आचार्यश्री की प्रेरणा से श्रमदान, वृक्षारोपण, गौ-सेवा से सार्थक जीवन के मूल्य को पाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने हाथ से बनाए जाने वाले वस्त्रों को पहनने से लोगों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा उपयुक्त बताते हुए कहा कि इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई।

आचार्य श्री विद्यासागर ने आचार्य जीवदया सम्मान समारोह उनके सानिध्य में और चार्तुमास अवधि में करवाने की अनुमति के मुख्यमंत्री श्री चौहान के आग्रह पर आचार्यश्री ने मुख्यमंत्री को सहर्ष आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने आचार्यश्री का पाद प्रच्छालन से अभिवादन किया।

अतिशय क्षेत्र खजुराहो कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनोद जैन ने मुख्यमंत्री को प्रशस्ति-पत्र और हथकरघा से बने वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समाजसेवी श्रीमती सुशीला पाटनी ने श्रीमती साधना सिंह, राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव और विधायक श्रीमती रेखा यादव को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सपत्निक आचार्यश्री विद्यासागर को श्रीफल भेंटकर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।

प्रवचन वीडियो

कैलेंडर

may, 2024

अष्टमी 01st May, 202401st May, 2024

चौदस 07th May, 202407th May, 2024

अष्टमी 15th May, 202415th May, 2024

चौदस 22nd May, 202422nd May, 2024

अष्टमी 31st May, 202431st May, 2024

X