दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

धन बहुत कुछ है पर सबकुछ नहीं

संकलन:

श्रीमती सुशीला पाटनी
आर. के. हाऊस, मदनगंज- किशनगढ

  • धन से मास्टर तो मिल सकता है मगर – बुद्धि नहीं।
  • धन से सुख सुविधा तो मिल सकती है मगर – शांति नहीं।
  • धन से औषधि तो मिल सकती है मगर – आयु नहीं।
  • धन से डॉक्टर तो मिल सकता है मगर – स्वास्थ्य नहीं।
  • धन से भोजन तो मिल सकता है मगर – तृप्ति नहीं।
  • धन से सहचर तो मिल सकता है मगर – सच्चा मित्र नहीं।
  • धन से पिस्तौल तो मिल सकता है मगर – साहस नहीं।
  • धन से स्त्री तो मिल सकती है मगर – उसका प्यार नहीं।
  • धन से मूर्ति तो मिल सकती है मगर – भगवान नहीं।
  • धन से मकान तो मिल सकता है मगर – इज्जत नहीं।
  • धन से बाह्य बल तो मिल सकता है मगर – आत्म सम्बल नहीं।
  • धन से गीत मिल सकता है मगर – सुर, ताल, लय नहीं।
  • धन से इंसाफ तो मिल सकता है मगर – इमान नहीं।
  • धन से दर्पण तो मिल सकता है मगर – दृष्टि नहीं।
  • धन से शिक्षा तो मिल सकती है मगर – दीक्षा नहीं।
  • धन से शोहरत तो मिल सकती है मगर – आबरू नहीं।
  • धन से दुनिया मिल सकती है मगर – साधना नहीं।
  • धन से मोह तो मिल सकता है मगर – मोक्ष नहीं।
  • धन से धन तो मिल सकता है मगर – धर्म नहीं।
  • धन से आदमी तो मिल सकता है मगर – आनन्द नहीं।

 

प्रवचन वीडियो