दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

याद आयें बेटियाँ

संकलन:

श्रीमती सुशीला पाटनी
आर. के. हाऊस, मदनगंज- किशनगढ

हो जाये घर से विदा, तो याद आयें बेटियाँ।
बेटे करें जब घर से जुदा, तो याद आयें बेटियाँ॥

वो बेटियों का प्यार, जो माँ बाप को मिला।
जब मिलता नहीं ये प्यार, तो याद आयें बेटियाँ॥

घर को सजाया बेटियों ने, कितनी लगन से।
हो घर का बँटाढार, तो याद आयें बेटियाँ॥

जब तक थीं घर में बेटियाँ, ये घर रहा गुलजार।
अब सूना-सूना लग रहा, तो याद आयें बेटियाँ॥

भाईयों को मिला प्यार, बहनों से जो घर कभी।
आया राखी का त्योहार, तो याद आयें बेटियाँ॥

जब तक थी इस घर में तो किया श्रम बहुत अटूट।
ससुराल में भी श्रम करें सुकुमार बेटियाँ॥

करता हूं कोटि नमन, “नयन” उस श्रम त्याग लगन को।
जो उनको मिला प्रकृति से, जिसकी हकदार बेटियाँ॥

जलती रहे मशाल उसको तेल पानी चाहिए।
चलती रहे अबाध, रग-रग में रवानी चाहिए॥

सम्पूर्ण विश्व को प्रेरणा दे, ज्ञान दे प्रकाश दे॥
तन में हो अटूट शक्ति, ऐसी जवानी चाहिये॥॥

प्रवचन वीडियो