दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

मेरी श्रद्धा का नाम है – विद्यासागर

मेरी श्रद्धा का नाम है – विद्यासागर …


मैंने ईश्वर को नहीं देखा
देखा है विद्यासागर को
ज्ञान सिंधु जिसमें समा गया
मैंने देखा उस गागर को
सूरज जिनके चरणों में
आकर के शीश झुकाता है
प्रकृति का हर रोम-रोम
जिनके गीत सुनाता है
विश्वशांति होगी फिर से
हमको विश्वास दिलाता है
हिमगिरि का उन्नत मस्तक
जहाँ नतमस्तक हो जाता है
मोक्ष-महल का वासी वो
इस धरती पर यायावर है
मेरी श्रद्धा मेरे ईश्वर का
नाम ही विद्यासागर है…
मेरे राम तुम हीं घनश्‍याम तुम हीं
मेरा मान तुम हीं सम्मान तुम हीं
शब्द तुम हीं आवाज तुम हीं
गीत तुम हीं अंदाज तुम हीं
एहसास तुम हीं आभास तुम हीं
मंजिल और प्रकाश तुम हीं
तुम ही तो हो अरमान हमारे
तुम्हें देखकर सब कहते हैं
धरती पर भगवान पधारे…
हमसे पूछा जब लोगों ने
तुमने ईश्वर को देखा है
मैंने कहा हर उसने देखा
जिसने गुरुवर को देखा है
ईश्वर उतरा है गुरुवर में
या गुरुवर समा गए ईश्वर में
बस इतना ही है अंतर
वे मोक्ष महल में जा बैठे
गुरुवर अभी हैं धरती पर
इस युग का सौभाग्य रहा
कि इस युग में गुरुवर जन्मे
अपना यह सौभाग्य रहा
गुरुवर के युग में हम जन्मे
कलयुग में भी यह सतयुग
गुरुवर के नाम से जाना जावेगा
कभी महावीर की श्रेणी में
गुरुवर का नम्बर आवेगा
जब तक सृष्टि के अधरों पर
करुणा का पैगाम रहेगा
तब तक युग की हर धड़कन में
विद्यासागरजी का नाम रहेगा।

चंद्रसेन जैन
‘गुरु-प्रतिक्षा’, 7 रामानंद नगर, लालघाटी भोपाल- 462032
संपर्क -94250 14453

9 Comments

Click here to post a comment

प्रवचन वीडियो