दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

आचार्यश्री के दर्शन पाकर अभिभूत हुए फ्रांस के राजदूत

कहा- आज हुए भगवान के दर्शन

छतरपुर। प्रसिद्ध जैनाचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के दर्शन करने जब गुरुवार की शाम फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जीग्लर सपत्नीक अतिशय क्षेत्र जैन मंदिर खजुराहो पहुंचे तो आचार्यश्री के दर्शन पाकर वे अभिभूत हो उठे। आचार्यश्री का मंगल आशीर्वाद पाकर वे कह उठे कि आज भगवान को देख भी लिया, अभी तक केवल भगवान के बारे में सुना भर था।

स्वशासी महाराजा कॉलेज, छतरपुर में प्रोफेसर डॉ. सुमति प्रकाश जैन के मुताबिक फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जीग्लर अपनी पत्नी के साथ आचार्यश्री की ख्याति सुनकर दिल्ली से खासतौर पर उनके दर्शन करने ही खजुराहो आए थे।

राजदूत श्री एलेक्जेंडर जीग्लर ने अपनी पत्नी के साथ आचार्यश्री के दर्शन कर और आशीर्वाद पाकर अभिभूत होते हुए कहा कि वे आज आचार्यश्री के प्रत्यक्ष दर्शन पाकर धन्य हो गए। दुभाषिए के माध्यम से श्री अंद्रे ने आचार्यश्री से विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा करते हुए शाकाहार के मानवीय एवं वैज्ञानिक पक्ष और महत्व को समझा ही नहीं, वरन शाकाहार अपनाने का संकल्प भी लिया। श्री एलेक्जेंडर जीग्लर ने आचार्यश्री को बताया कि भारत की तरह फ्रांस में भी शाकाहार का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। आपका आशीर्वाद पाकर मैं भी शाकाहारी हो गया हूं।

इस अवसर पर अतिशय क्षेत्र कमेटी एवं स्वर्णोदय तीर्थक्षेत्र कमेटी ने राजदूत श्री अलेक्स अंद्रे जिएगेर का सपत्नीक भावभीना स्वागत कर शाकाहार जीवनशैली अपनाने हेतु उनका आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर संघस्थ मुनिश्री, ब्र. सुनील भैया, मंत्री श्री रमेश जैन सहित कमेटी व समाज के प्रमुखजन उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जबसे खजुराहो अतिशय क्षेत्र में आचार्यश्री का चातुर्मास चल रहा है, तब से अनेक विदेशी पर्यटक आचार्यश्री के दर्शन कर उनकी प्रेरणा से शाकाहार अपनाने का संकल्प ले चुके हैं तथा नगर के अनेक बड़े होटलों ने अपने यहां मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रवचन वीडियो