आचार्यश्री समयसागर जी महाराज इस समय डोंगरगढ़ में हैंयोगसागर जी महाराज इस समय चंद्रगिरि तीर्थक्षेत्र डोंगरगढ़ में हैं Youtube - आचार्यश्री विद्यासागरजी के प्रवचन देखिए Youtube पर आचार्यश्री के वॉलपेपर Android पर आर्यिका पूर्णमति माताजी डूंगरपुर  में हैं।दिगंबर जैन टेम्पल/धर्मशाला Android पर Apple Store - शाकाहारी रेस्टोरेंट आईफोन/आईपैड पर Apple Store - जैन टेम्पल आईफोन/आईपैड पर Apple Store - आचार्यश्री विद्यासागरजी के वॉलपेपर फ्री डाउनलोड करें देश और विदेश के शाकाहारी जैन रेस्तराँ एवं होटल की जानकारी के लिए www.bevegetarian.in विजिट करें

आचार्य श्री : इंदौर दैनिक खबरें

आचार्य श्री ने किया इंदौर में २० साल बाद केशलोच, दर्शन को उमड़ा सैलाब (09/02/2020)

रविवार को होंगे विशेष प्रवचन, राजस्थान सहित अनेक राज्य के श्रध्दालु पहुँचेंगे

इंदौर। दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री १०८ विद्यासागर एक्सप्रेस जी महाराज ने आज केशलोच किया है। २० साल बाद इंदौर वासियो के पुण्य का उदय हो गया है। ब्रह्मचारी सुनिल भैया और मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने बताया की आज चौदस तिथि है। इसलिए उन्होंने आज केशलोच किया था। इंदौर की जनता को २० साल बाद आचार्य श्री के केशलोच होने के बाद दर्शन का लाभ मिला।

कारण की इसके पहले जब गुरुदेव ने इंदौर में चातुर्मास किया था, तब केशलोच की क्रिया की गयी थी। सुबह जैसे-जैसे समाजजन को केशलोच की जानकारी मिली, वैसे-वैसे जैन कालोनी में दर्शन को भीड़ उमड़ गयी थी। जैन सिद्धांत के अनुसार जिस दिन केशलोच किया जाता है, उस दिन उपवास रहता है। आज आचार्य श्री ने भी उपवास रखा है। यह इंदौर प्रवास के बाद आचार्य श्री का दूसरा उपवास है। संभवतः कल पारणा होगा। सुबह जैसे-जैसे समाज के लोगों को आचार्य श्री के केशलोच की जानकारी मिल रही थी, वैसे-वैसे जैन कालोनी में आचार्य श्री और संघ के दर्शन को लोगों की भीड़ बड़ते जा रही थी।

केशलोच मुनि श्री संधानसागर जी महाराज
केशलोच मुनि श्री संधानसागर जी महाराज

मप्र शासन के मंत्री को मिला श्रीफल भेंट करने का सौभाग्य
ब्रह्मचारी सुनिल भैया ने बताया की श्रीफल भेंट मप्र शासन के कृषि मंत्री सचिन यादव, पूर्व सांसद अरुण यादव, विनय बाकलीवाल के साथ काँच मंदिर समाज इतवारिया बाज़ार द्वारा किया गया। आचार्य श्री का पूजन महिला मंडल द्वारा किया गया। दयोदय ट्रस्ट के अशोक रानी डोशी, अर्पित पाटोदी, संजय मेक्स, कमल अग्रवाल द्वारा रेवती रेंज पर बन रही प्रतिभा स्थली की जानकारी समाजजन को दी गयी। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी सुनिल भैया ने किया और आभार कैलाश लुहाडिया ने माना।

आज आचार्य श्री का मोन रहा, प्रवचन नहीं हुए, रविवार को विशेष प्रवचन होंगे
ब्रह्मचारी सुनिल भैया और ट्रस्ट के मनीष नायक ने बताया की आज आचार्य श्री के प्रवचन नहीं हुए है। कारण की जिस दिन उनका केशलोच होता है उस दिन उनका मोन रहता है। रविवार को आचार्य श्री के विशेष प्रवचन होंगे। दोपहर २ बजे से माँगलिक क्रिया होगी। गुरुदेव के दर्शन करने को राजस्थान से भी सेकडो श्रद्धालु आने वाले है।

इन संतो ने भी किए केशलोच
आचार्य श्री ने तो आज केशलोच किया ही है। साथ ही संघ के अनेक मुनियो द्वारा भी केशलोच किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से मुनिश्री दुर्लभसागर जी, मुनिश्री निश्चलसागर जी, मुनिश्री निर्लोभ सागर जी, मुनिश्री निर्मोह सागर जी, मुनिश्री निर्दोष सागर जी, मुनिश्री श्रमणसागर जी, मुनिश्री संधानसागर जी महाराज शामिल है।


‘सांसारिक व्यक्ति को संसार में आता अधिक रस’ (08/02/2020)

इंदौर। सांसारिक प्राणी को संसार की बातों में ही रस आता है। धर्म-अध्यात्म में मन कम ही लगता है। ग्रंथों में कही बातें समझ नहीं आती हैं। धीरे-धीरे अभ्यास करने से जब वास्तविकता समझ में आने लगती है तो ग्रंथों में कही गई बातें गहरे उतर जाती हैं। अभ्यास के लिए मन को एकाग्र करना आवश्यक है। मन को एकाग्र करने से समझ के दरवाजे खुल जाते हैं। मानव जीवन का उद्देश्य जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त करने में है।

आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन करते श्रद्धालु
आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन करते श्रद्धालु

यह बात आचार्य विद्यासागर महाराज ने शुक्रवार को जैन कॉलोनी में कही। धर्मसभा में उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग संख्या से प्रभावित होते हैं लेकिन आवश्यकता संख्या नहीं, उपयोगिता देखने की है। कई बार कम संख्या वाले लोग भी बड़े-बड़े काम कर जाते हैं, जो बड़ी संख्या में मौजूद लोग भी नहीं कर पाते हैं। हजारों-लाखों में से कोई एक व्यक्ति आदर्श स्थापित करता है। लाखों-करोड़ों लोग उस एक आदर्श से प्रेरणा लेते हैं।

ब्रह्मचारी सुनील भैया व दयोदय ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि पुनीत जैन (गाजियाबाद), सुशीला देवीजैन, सुरेंद्र बाकलीवाल ने आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया आचार्यश्री के पूजन का लाभ नेमीनगर महिला मंडल की महिलाओं के साथ शहर के कई मंदिरों के पदाधिकारियों को मिला। आहार का सौभाग्य केसी जैन परिवार को मिला। आचार्यश्री को श्रीफल मनीष मिंडा ने भेंट किया। सचिन जैन ने संचालन किया। कमल अग्रवाल ने आभार माना।

अगवानी के लिए पश्चिम क्षेत्र में निकलेगा जुलूस :आचार्य विद्यासागर की अगवानी के लिए पश्चिम क्षेत्र में जुलूस निकाला जाएगा। यह निर्णय पश्चिम क्षेत्र के २० दिगंबर जैन मंदिरों के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। बैठक चंद्रप्रभु मांगलिक भवन अंजनी
नगर में हुई। आयोजन समिति के राहुल सेठी व प्रदीप बल्ला ने बताया कि जुलूस की तारीख तय होना अभी बाकी है। जुलूस राजमोहल्ला से निकाला जाएगा। जुलूस की तिथि तय होना बाकी है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर से आचार्य श्री ने कहा- हिंदी में हो उद्‌घोषणा : शुक्रवार को एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सन्याल आचार्य विद्यासागर से मिलने पहुंचीं। चर्चा में आचार्यश्री ने कहा कि विमानतल पर हिंदी में उद्‌घोषणा हो। इससे पूरे भारत में इंदौर विमानतल की अलग पहचान बनेगी। इस परएयरपोर्ट डायरेक्टर ने यथासंभव प्रयास करने की बात कही।

Source : Naidunia


कद से नहीं, बल्कि गुणों से होती है पहचान (07/02/2020)

इंदौर। बड़े लोग सरल और शांत होते हैं। आचार्य कुंदकुंद ने समयसार में कहा है कि जो वीतराग सर्वज्ञ हितोपदेशी है, वह एक जघन्य पहचान होती है। श्रावकों का कर्तव्य है कि साधु आपके घर आकर खड़ा हो जाता है तो आप उनका आदर करें, क्योंकि साधु फिर आगे बढ़ जाता है। ऐसा अपना गुणस्थान होता है, इसकी अपनी मर्यादा होती है। इसका अपना महत्व होता है, पहले श्रावकों का भी अपना वर्चस्व हुआ करता था। आप लोगों का इतिहास हो, क्योंकि याद रखो भविष्य के कोई पन्नो नहीं होते, बाद में जोड़े जाते हैं।

यह बात आचार्य विद्यासागर महाराज ने गुरुवार को जैन कॉलोनी में कही। वे धर्मसभा में सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतिहास में अपना नाम लिखवाना चाहते हैं तो अब अपने लिए किसी एक मूर्ति को ले लो। नगर में प्रत्येक कॉलोनी में प्रत्येक गलियों में पहचान हो गई है। पहचान को कायम रखना है, ताकि अपने को इतिहास के कुछ पन्नो बनाना है। गुणों की अतिश्योक्ति भी घरों में देखी जाती है, बिना गुणों के पूजता,आदर, सत्कार आदि नहीं होते हैं। आप लोगों के माध्यम से ही इतिहास उज्वल होगा। व्यक्तियों की कम संख्या से मतलब नहीं है। चर्चा उसमें भी हो सकती है कि अल्पसंख्यक होकर भी बहुत कुछ कार्य किए जा सकते हैं।

केवल संख्या बनाने से नहीं, संख्या के साथ गुणों का भी बहुत आदर किया जाता था और आज भी वही कायम है और आगे भी यही कायम रहे। व्यक्ति की पहचान कद से नहीं, उसके गुणों से होती है। हमें इतिहास के पुराने पन्नो को पलटना चाहिए। भविष्य के पन्नो तो सिर्फ जोड़ दिए जाते हैं। मीडिया प्रभारी राहुल सेठी और मनीष नायक ने बताया कि जैन कॉलोनी समाज के महामंत्री कैलाश लुहाड़िया और अध्यक्ष विमल गंगवाल परिवार ने आचार्य को शास्त्र भेंट किया। पाद प्रक्षालण मनोज बाकलीवाल परिवार ने किया। आहार का सौभाग्य दयोदय ट्रस्ट के ट्रस्टी सलिल बड़जात्या को मिला। श्रीफल दिलीप पाटनी, विनीता धर्म, प्रदीप बड़जात्या ने भेंट किया।

Source : Naidunia


पूजन पूर्ण होने तक दूसरा कार्य नहीं करें (06/02/2020)

इंदौर । आप लोगों को छोटी सी बात कहना चाहता हूं, क्योंकि आप लोग बड़ी बात भूल जाते हैं। छोटे बच्चों को छोटी-छोटी बातें सुनाने से वे बहुत बड़े काम कर जाते हैं। यहां पर आप लोग पूजन कर रहे हैं। छात्राएं एकएक अर्घ्य चढ़ा करके पूजन को संपन्न करें, लेकिन इसके लिए दूसरों को नियुक्त किया था या नियुक्त हो गए थे, यह हम नहीं कह सकते। हम बैठे-बैठे क्या करें तो मैं क्रम से सबको सुन रहा था। एक बार पूजन में लग जाओ तो जब तक पूजन पूर्ण न हो, तब तक दूसरा कार्य नहीं करें।

यह बात आचार्य विद्यासागर महाराज ने बुधवार को शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित जैन कॉलोनी में कही। वे सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को धर्मसभा में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बात चढ़ाने वाले लोगों को ध्यान रखना चाहिए। नैवेद्य चढ़ाया, नैवेद्य कहां? ये नैवेद्य है या पुष्प है हमने तो नहीं देखा, लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया तो हम विरोध कैसे करते, लेकिन उनको ध्यान आ गया, वो ये ध्यान रखें कि एक काम करें तो एक ही कामकरें। हां किसी को निर्देश देना है, तो निर्देश दीजिए। श्रावकों को आगे जाकर आर्यिका बनने की शिक्षा, मुनि बनने की शिक्षा लेना है।

इतना कहना चाहता हूं कि प्रायः करके लोग ध्यान को गौण कर जाते हैं, इसलिए सफलता तो मिलती है, लेकिन सफलता में बहुत सारी कमियां रह जाती हैं, वो न रहें। इतने सारे अंक रखे हैं, वो आप ही लोगों के लिए रखे गए हैं। इतना पर्याप्त शब्दों में कहता हूं कि ज्यादा समय लेने की अपेक्षा मैं कम समय में सभी जरूरी कार्य करें। आज सबसे पहले जबलपुर से आईं प्रतिभास्थली की बालिकाओं के साथ जैन कॉलोनी महिला मंडल की टीम ने आचार्य पूजन किया था। इसके बाद आहार का सौभाग्य विमल गंगवाल परिवार को मिला।

इस मौके पर मनोज टोंग्या, इंद्रकुमार सेठी, कमल अग्रवाल, सचिन जैन, अशोक डोशी, संजय मैक्स आदि मौजूद थे। संचालन ब्रह्मचारी सुनील भैया ने किया। आभार डॉ. गिरीश पाटोदी ने माना। राहुल सेठी ने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज के आगामी विहार की तैयारियों को लेकर 6 फरवरी को रात 8 बजे पश्चिम क्षेत्र के सभी दिगंबर जैन मंदिर की बैठक होगी। बैठक एयरपोर्ट रोड स्थित चंदप्रभु मांगलिक भवन, अंजनी नगर में होगी। इसमें मल्हारगंज, राजवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र के समाजजन शामिल होंगे।

Source : नईदुनिया


पंचकल्याणक के बाद १३ मंदिरों में पहुंचेंगे आचार्य (05/02/2020)

इंदौर। पंचकल्याणक महोत्सव के बाद आचार्य विद्यासागर महाराज १३ मंदिरों में पहुंचेंगे। कालानी नगर में पहुंचने पर वहां सबसे अधिक ३०० चौके लगाए जाएंगे। मंगलवार को आचार्य खातीवाला टैंक से जैन कॉलोनी पहुंचे। यहां पर वे दो दिन रहेंगे।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, ब्रह्मचारी सुनील भैया, दयोदय चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट केअशोक डोसी और कमल अग्रवाल ने बताया कि आचार्य का विहार शुरू हो चुका है। वे जैन कॉलोनी, नेमी नगर, सुदामा नगर, विदुर नगर, गुमाश्ता नगर, कालानी नगर, छत्रपति नगर, राजवाड़ा, उदासीन आश्रम तुकोगंज, विजय नगर, क्लर्क कॉलोनी, सुखलिया होते हुए सांवेर रोड स्थित रेवती रेंज पर निमार्णाधीन प्रतिभास्थली पहुंचेंगे। जिन कॉलोनियों में गुरुदेव पहुंचेंगे, वहां उनकी अगुआई की जाएगी। विहार के दौरान पंचकल्याणक महोत्सव वाले मंदिरों के अलावा भी जो मंदिर आएंगे, वहां भी आचार्य पहुंचेंगे।

VidyaSagar Ji Maharaj

अब आप भी मंदिर जाएं और बच्चों को भी साथ ले जाएं:
मंगलवार को खातीवाला टैंक स्थित मंदिर में आचार्य ने प्रवचन देते हुए कहा कि अब आप भी मंदिर जाएं और बच्चों को भी साथ में लाएं। बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि वे मंदिर में अभिषेक पूजा-दर्शन करें। सबकुछ चंद दिनों में हो गया है। यह आप लोगों की भावना और कर्मठता के कारण हो गया है। जहां भी जिनबिंबों की स्थापना की है, उनका पूजन, अभिषेक, दर्शन, रखरखाव आदि विधियों के साथ होना चाहिए।

दूर से देखकर भी लोग समझेंगे कि यहां पर जिनालय है, इसलिए आप लोगों काकर्तव्य है कि हमेशा ऐसा लगे कि भाद्रपल का उत्सव अभी चालू हुआ है। अभिषेक करेंगे, प्रक्षाल करेंगे तो शुद्ध जल व शुद्ध वस्त्र पहनकर करेंगे। शुद्ध जल का तो प्रावधान रखा है, लेकिन शुद्ध वस्त्र आजकल अहिंसक नहीं मिलते हैं, अहिंसक वस्त्रों का निर्माण कुछ लोगों ने आरंभ किया है।

ब्रह्मचारी सुनील भैया और संजय मैक्स ने बताया कि मंगलवार को आचार्य ने ससंघ नेमी नगर जैन कॉलोनी की ओर विहार किया। वहां मनोज सेठी, विमल गंगवाल, कैलाश लुहाड़िया परिवार ने अगुआई की। जैन कॉलोनी समाज, इंद्रलोक कॉलोनी, गुमाश्ता नगर, सुदामा नगर, दिगंबर जैन मंदिर मल्हारगंज से समाजजन पहुंचे और श्रीफल भेंट किया। मंगलवार को आचार्य के आहार का सौभाग्य खातीवाला टैंक समाज के अध्यक्ष गोटूलाल अशोक जैन परिवार को मिला।

दुर्ग के महापौर ने लिया आशीर्वादः खातीवाला टैंक स्थित जैन मंदिर में मंगलवार को दुर्ग (छत्तीसगढ़) के महापौर धीरज बाकलीवाल पहुंचे। उन्होंने आचार्य विद्यासागर से आशीर्वाद प्राप्त किया। वे इंदौर शहर में स्वच्छता के लिए कामों को देखने पहुंचे थे।

प्रवचन वीडियो

कैलेंडर

may, 2024

अष्टमी 01st May, 202401st May, 2024

चौदस 07th May, 202407th May, 2024

अष्टमी 15th May, 202415th May, 2024

चौदस 22nd May, 202422nd May, 2024

अष्टमी 31st May, 202431st May, 2024

X