दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

कुंडलपुर के बड़े बाबा का डाक विभाग द्वारा विशेष आवरण जारी हुआ

इस अवसर पर कुंडलपुर के बड़े बाबा का दिगंबर जैन समाज के एक महान ऐतिहासिक मांगलिक सुयोग मप्र के बुंदेलखंड की परम पावन धर्म धरा पर देवाधिदेव जिन शिरामणि ‘बड़े बाबा ‘ 1008 भगवान श्री आदिनाथजी की प्राचीन अतिशयी प्रतिमा का दूसरा महामस्तकाभिषेक हो रहा है।

यह भव्य समारोह परम पूज्य छोटे बाबा श्री 108 संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागरजी तथा उनके विशाल ससंघ के सान्निध्य में संपन्न हो रहा है। यह पुण्य भूमि श्रीधर केवली की सिद्धभूमि है, जहां 63 छोटे-बड़े मंदिरों का विशाल समूह विद्यमान है।

कुंडलपुर में हजारों श्रद्धालुओं के बीच भारत के डाक विभाग द्वारा संग्रहणीय विशेष आवरण टिकट जारी हुआ। यह आवरण इंदौर के निर्मल कुमार पाटोदी की प्रस्तुति से पूज्य मुनिश्री अभयसागरजी के मार्गदर्शन से साकार हुआ।

सन् 1213 में परम श्रेष्ठ योगीश्वर जैनाचार्य विद्यासागरजी महाराज के गुरु महाराज महाकवि आचार्यश्री ज्ञानसागरजी पर भारत के डाक विभाग की ओर से दिगंबर जैनाचार्य पर पहली डाक टिकट व अन्य सामग्री जारी की गई थी। इसके लिए भी पूज्य मुनिश्री अभयसागरजी महाराज तथा आरके मार्बल के अशोक पाटनी की भूमिका रही है।

प्रवचन वीडियो