दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

जब प्राण तन से निकले

आरती संग्रह


जब प्राण तन से निकले

भगवन्‌ ! समय हो ऐसा, जब प्राण तन से निकलें।
नवकार मंत्र जपते-जपते, मम प्राण तन से निकलें॥ भगवन्‌ समय…

ये क्रोध मान माया अरु लोभ जो बताया।
चारों कषाय छूटें, जब प्राण तन से निकले॥ भगवन्‌ समय…

नहीं बैर हो किसी से, समभाव होय सबसे।
शांति क्षमा हो मन में, जब प्राण तन से निकले॥ भगवन्‌ समय…

आठों कर्म दुखेरे, लागे हैं संग मेरे।
इनमें से मुक्त होऊँ, जब प्राण तन से निकले॥ भगवन्‌ समय…

होवे मरण समाधि, व्यापे न मोह व्याधि।
घट में हो ध्यान मेरा, जब प्राण तन से निकले॥ भगवन्‌ समय…

वस्तु स्वरूप निरुखूँ, स्व आत्मगुणा निहारूँ।
निज में हो ध्यान मेरा, जब प्राण तन से निकले॥ भगवन्‌ समय…

भक्ति में रत हूँ तेरी, शुद्ध आत्मा हो मेरी।
प्रभु नाम भजते-भजते, मम प्राण तन से निकले॥ भगवन्‌ समय…

कर जोड़ अर्ज मेरी काटो कर्म की बेड़ी।
सम्यक्त्व होय पैदा, जब प्राण तन से निकले॥ भगवन्‌ समय…

भगवन्‌ ! समय हो ऐसा, जब प्राण तन से निकलें।
नवकार मंत्र जपते-जपते, मम प्राण तन से निकलें॥ भगवन्‌ समय…

प्रवचन वीडियो