दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

बुंदेलखंड का विस्तार है डोंगरगांव (छत्तीसगढ़) – आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

श्री दिगम्बर जैन मंदिर डोंगरगांव (छत्तीसगढ़) में आयोजित रविवारीय प्रवचन सभा में दिगम्बर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने कहा की यह डोंगरगांव बुंदेलखंड का विस्तार है क्योंकि बुंदेलखंड से आकर यहाँ बस गए है लोग आचार्य श्री ने कहा की यहाँ गायों की कमी है ३० % ही दूध होता है ७० % बाहार से आता है जबकि यहाँ जल की कमी नहीं है लोगों को गायों का पालन करना चाहिए | यह “धान का कटोरा ” है | गायें आदि पशुओं का घर में जन्म, मरण होने पर सूतक लगता है | इससे सिद्ध होता है की वह घर के सदस्य जैसे है | शकर का सेवन भी शराब की तरह घातक है | यह विष के सामान है , यह सुझाव शोध के बाद वैज्ञानिको ने दिया है नेचर पत्रिका में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधार्थो की रिपोर्ट से सिद्ध हुआ है | यह बुखार, मोटापे, हार्ट अटैक की बिमारियों, कैंसर, लीवर आदि से जुडी परेशानियों के लिए जिम्मेदार है | इसे शराब और तम्बाखू की तरह से नियंत्रित करना चाहिए | इस पर भी प्रतिबन्ध लगाना चाहिए | आज अन्तर्जगत की यात्रा कम हो रही है | राग – द्वेष बढ रहे है | हमें इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है | ज्ञात हो की आचार्य श्री का प्रवास चंद्रगिरी में हुआ था ७ माह का इसके बाद विहार चल रहा है |
 
चंद्रगिरी डोंगरगढ़ में विराजित होने वाली अस्ट धातु की चोबिसी में से चन्द्र प्रभु भगवान की प्रतिमा विराजित करने का सौभाग्य डोंगरगढ़ के चंद्रसेना प्रेसिडेंट श्री सप्रेम जैन को मिला है | यह जानकारी निशांत जैन (निशु) डोंगरगढ़ के द्वारा दी गयी है |

प्रवचन वीडियो