दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

प्रणाम

प्रणाम


महामनीषी आचार्य
तुमको प्रणाम!

मूकमाटी के कालजयी रचनाकार
शतशः प्रणाम।

सिद्धि साधक, दिगंबर शिव
तुमको प्रणाम।

मूकमाटी के मंगलघट
तुमको प्रणाम।

‘असतो मा सद्‍गमय
तमसो मा ज्योतिर्गमय’
इस वेदवाक्य को सहज साकार रूप,
जीवंत कोष,
तुमको प्रणाम।

इच्छा, क्रिया, ज्ञान के समन्वय रूप
त्रिवेणी-प्रवाह के तीर्थराज
तुमको प्रणाम।

मिथ्याचारों के विद्रोही स्वर
क्रांति के अमर घोष
विद्या के सागर
तुमको प्रणाम।

तेजस्वी अंशुमाली समान
दिगदिगन्त आलोक पर्व,
हे ज्योतिपर्व के ज्ञानदीप
उज्ज्वल महिमा से मंडित
यशमहिमा, संत शिरोमणि कबीर
तुमको प्रणाम।

प्रवचन वीडियो