दीक्षार्थियों ने मुनिदीक्षा के लिए परमपुज्य आचार्यश्री समयसागरजी महाराज से विनति कीमेरी भावना | Meri Bhavanaकेंद्रीय मंत्री शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र वाले 100 रुपये के सिक्के का किया विमोचनआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की याद में भोपाल में बनेगा स्मारकदुनिया को विद्यासागरजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिएः भागवतसंत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलिआचार्यश्री को भावांजलिआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने समाधि लीअष्टान्हिका पर्व का महत्वसाधु जीवन दर्शन

आत्म बोध

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा? ।टेर।
कभी गिरते हुए को उठाया नहीं,
बाद आँसू बहाने से क्या फायदा?… कभी प्यासे…
मैं मंदिर गया, पूजा-आरती की,
पूजा करते हुए ये ख्याल आ गया,
कभी माँ-बाप की सेवा की ही नहीं,
सिर्फ पूजा ही कर लूँ, तो क्या फायदा?… कभी प्यासे…
मैं उपासरा गया, गुरुवाणी सुनी,
गुरुवाणी को सुनकर ख्याल आ गया,
मनुष्य भव में जन्मा, मनुष्य बन न सका,
सिर्फ मनुष्य कहलाने से क्या फायदा? … कभी प्यासे…
मैं काशी, बनारस, मथुरा गया,
गंगा नहाते हुए ये ख्याल आ गया,
तन को धोया मगर, मन को धोया नहीं,
सिर्फ गंगा नहाने से क्या फायदा?… कभी प्यासे…
मैंने दान दिया, मैंने जप-तप किया,
दान करते हुए ये ख्याल आ गया
कभी भूखे को भोजन कराया नहीं,
दान लाखों का कर दूँ, तो क्या फायदा?… कभी प्यासे…

प्रवचन वीडियो